बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है कन्या सुमंगला योजना
संवाददाता‚ सोनू शर्मा‚ नोएडाः जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बी एन सिंह ने समस्त जनपद
वासियों का आह्वान करतेहुए उन्हें जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार के
द्वारा बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की योजनाएं
संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य
से सुमंगला योजना प्रारंभ की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने के
उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग के द्वारा एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
इसका जनसामान्य अवलोकन करते हुए सरकार की महत्वपूर्ण योजना का भरपूर लाभ
उठा सकते है।
